जमशेदपुर पुलिस द्वारा सोनारी में बड़ी कार्रवाई, हथियार बनाने का उपकरण, गांजा और नगद बरामद…

Jamshedpur news: रविवार शाम सोनारी थाना के टिल्लु भट्ठा क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने का उपकरण, मादक पदार्थ और भारी नगद बरामद किया। यह कार्रवाई समीर सरदार और लखीन्द्र सरदार के मकान और गौदाम में की गई।
बरामद सामान में 1.4 किलो गांजा, 7.65 बोर का एक पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस, ₹2,41,600 नगद,सोने की चैन, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, Apple iPad, तीन मोबाइल फोन, आधार, पैन और मतदाता पहचान पत्र सहित कई दस्तावेज, हथियार बनाने में प्रयुक्त लेथ मशीन, मिलिंग मशीन, ड्रिलिंग मशीन, ग्राइंडर, विद्युत मोटर और अर्धनिर्मित पिस्तौल के पार्ट्स शामिल है।
पुलिस के मुताबिक 23 अगस्त की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने सहयोगियों के साथ हथियार बनाने और गांजा की खरीद-बिक्री में सक्रिय हैं। फिर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने छापेमारी की।छापेमारी के दौरान घर के सदस्य मौके से फरार हो गए लेकिन तलाशी के दौरान सभी अवैध सामान जब्त कर लिया गया।

