Jamshedpur: पुलिस द्वारा कदमा बाजार में मोबाइल चोरी गिरोह का भंडाफोड़…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में एक मोबाइल चोरी का गिरोह रंगे हाथ पकड़ा गया है। 24 अगस्त 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि अज्ञात चोर कदमा बाजार में मोबाइल चोरी कर रहे हैं। कदमा थाना की पेट्रोलिंग टीम ने तत्परता दिखाते हुए चार चोरों को चोरी किए गए नौ मोबाइल के साथ पकड़ा।
जाँच में पता चला कि गिरोह साहेबगंज और पश्चिम बंगाल के लड़कों का है जो गणेश पूजा मेले के दौरान मोबाइल चोरी करने कदमा आए थे। गिरोह महिलाएं और बुजुर्ग को निशाना बनाकर चोरी करता था।
पकड़े गए आरोपी:
- प्रिंस कुमार महतो, 21, महाराजपुर, साहेबगंज
- रितेश कुमार नोनिया, 19, आसनसोल, पश्चिम बंगाल
- तौशिप शेख, 19, आसनसोल, पश्चिम बंगाल
- रवि कुमार, 19, महाराजपुर, साहेबगंज
पुलिस ने सभी मोबाइल और तीन सिम कार्ड बरामद कर कदमा थाना कांड संख्या-78/25, धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।


