1000278832

रबी अव्वल के चाँद की हुई तस्दीक, 5 सितंबर को मनाया जाएगा जश्न-ए-ईद मिलाद उन नबी ﷺ

खबर को शेयर करें
1000278832

Azad Reporter desk: इस साल रबी अव्वल का चाँद तस्दीक हो गया है। इसके अनुसार 5 सितंबर को जश्न-ए-ईद मिलाद उन नबी के रूप में मनाया जाएगा।

हर साल इस दिन जमशेदपुर में जोर-शोर से जुलूस निकाले जाते हैं। इस बार भी उम्मीद है कि तंजीम अहले सुन्नत द्वारा जुलूस निकाला जाएगा हालांकि अब तक पूरी पुष्टि नहीं हुई है

आपको बता दें मिलाद-उन-नबी हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत के रूप में मनाया जाता है। यह दिन मुस्लिमों के लिए श्रद्धा, सम्मान और भाईचारे का प्रतीक होता है। हर साल इस दिन अलग अलग इलाकों में जुलूस और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है

पूरे महीने लोग नबी की बताई हुई सुन्नत का ज़िक्र करते है चाहे वो गरीबो को खाना खिलाना हो या फिर जरूरतमंदों की मद्द करना हो

इसे दूसरों तक पहुंचाने की कोशिश भी की जाती है