चाईबासा सड़क हादसा!! कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर…

Jharkhand: रविवार देर शाम चाईबासा के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सुपर साईं सिंचाई विभाग के पास आ रही तेज रफ्तार आर्टिगा कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में तांतनगर कोकचो निवासी सिपाही बारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल से चक्रधरपुर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

