1000278756

Chakradharpur : झामुमो नगर अध्यक्ष पद के लिए वसीम अकरम हुसैन का नाम तय…

खबर को शेयर करें
1000278756

Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नगर अध्यक्ष पद के लिए अंतिम रायशुमारी वन विश्रामागार में की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने की। इस दौरान जिला सचिव राहुल आदित्य, केंद्रीय सदस्य भूबनेश्वर महतो और नगर विधायक प्रतिनिधि समरेश सिंह गुड्डू मौजूद थे।

बैठक में सर्वसम्मति से वसीम अकरम हुसैन के नाम पर सहमति बनी। संयोजक मंडली ने उनके नाम को नगर अध्यक्ष पद के लिए केंद्रीय समिति को भेजने का प्रस्ताव पारित किया। जिला सदस्य बबलू खान ने भी वसीम अकरम हुसैन को अपना समर्थन दिया।

विधानसभा सत्र की व्यस्तता के कारण विधायक सुखराम उरांव बैठक में शामिल नहीं हो सके लेकिन उन्होंने अपने प्रतिनिधि समरेश सिंह गुड्डू को भेजा था।

अब अंतिम निर्णय केंद्रीय समिति लेगी। माना जा रहा है कि वसीम अकरम हुसैन के नेतृत्व में चक्रधरपुर में झामुमो की संगठनात्मक गतिविधियां और मजबूत होंगी तथा पार्टी को नए उत्साह के साथ आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।