1000278755

जमशेदपुर के परसुडीह में एसबेस्टस शीट काटकर चोरी के मामले में एक को भेजा गया जेल, दूसरे की तलाश जारी…

खबर को शेयर करें
1000278755

Jamshedpur news: परसुडीह थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज के पास स्थित सोरेन वरायटी स्टोर की एसबेस्टस शीट काटकर दो युवकों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक चोरी के दौरान करीब 20 से 25 हजार रुपये मूल्य का सामान गायब हो गया। घटना के समय स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक की पहचान बागबेड़ा बजरंग टेकरी निवासी संजय साहु के रूप में हुई है। वहीं उसका साथी नोगो जो बागबेड़ा का ही रहने वाला है मौके से फरार होने में सफल रहा।

इस मामले में दुकान मालिक वासु सोरेन, निवासी कीनूडीह करनडीह, ने परसुडीह थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है और फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं जिससे दुकानदारों में आक्रोश है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।