1000278631

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से, हंगामे के आसार…

खबर को शेयर करें
1000278631

Jharkhand: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज सोमवार से शुरू हो रहा है। सत्र के दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा होने की संभावना जताई जा रही है। विपक्ष जहां रिम्स-2 परियोजना और सूर्या हांसदा के कथित फर्जी एनकाउंटर का मुद्दा उठाएगा वहीं सत्ता पक्ष केंद्र सरकार की नीतियों और 130वें संविधान संशोधन पर हमला बोलेगा।

भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने आरोप लगाया कि नगड़ी में रिम्स-2 के लिए किसानों की जमीन छीनी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को उजाड़ रही है। साथ ही गोड्डा में सूर्या हांसदा के एनकाउंटर को फर्जी करार देते हुए इसकी सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सदन में इन मुद्दों पर सरकार को जवाब देना होगा।

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने बताया कि 25 और 26 अगस्त को सत्ता पक्ष केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा 130वें संशोधन के जरिए विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है। यादव ने बताया कि 26 अगस्त को इंडिया गठबंधन एसआईआर (SIR) मुद्दे पर सदन के अंदर और बाहर विरोध दर्ज कराएगा।

झामुमो विधायक दल की बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि सदन में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा और इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि सत्ता पक्ष पूरी तैयारी के साथ सदन में जाएगा और विपक्ष के हर सवाल का जवाब देगा।