1000276936

जमशेदपुर के मानगो में स्थित RASHTRIYA TECHNICAL INSTITUTE में रक्तदान शिविर कैंप का हुआ आयोजन…

खबर को शेयर करें
1000276936

Jamshedpur news: आज शनिवार को जमशेदपुर के मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 15 स्थित RASHTRIYA TECHNICAL INSTITUTE में BLOOD DONATION CAMP का आयोजन किया गया। यह कैंप सुबह से शाम तक चला जिसमें दोपहर 2 बजे तक लगभग 70 यूनिट रक्त दान किया गया।

यह शिविर RASHTRIYA TECHNICAL INSTITUTE और RASHTRIYA PRIVATE IDEA द्वारा आयोजित किया गया था।

संस्थान के डायरेक्टर शकील असलम ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों में अधिकतर युवा आगे आते हैं और यही युवा हमारे देश का भविष्य हैं। इसलिए उन्हें यह समझाना ज़रूरी है कि रक्तदान एक पुण्य का काम है और समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

लोगों को भी चाहिए कि वे ऐसे शिविरों में आगे आएं और जरूरतमंदों की मदद के लिए अपना योगदान दें।