आदित्यपुर पुलिस की कार्रवाई : छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट व छेड़खानी के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल…

Seraikela-Kharsawan news: सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर थाना पुलिस ने छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट और छेड़खानी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह घटना बीते मंगलवार की है जब सालडीह बस्ती में ट्यूशन से लौट रहे छात्र-छात्राओं से आरोपी ने मारपीट और छेड़खानी की।
गिरफ्तार युवक की पहचान अभिजित बिस्वाल उर्फ ईलु (21) के रूप में हुई है जो सालडीह बस्ती मांझी टोला, चांदनी चौक स्थित किराए के मकान में रहता था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है। छापामारी दल में आदित्यपुर थाना प्रभारी बिनोद तिर्की, अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

