1000275771

झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू, वित्त मंत्री ने 4296 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया…

खबर को शेयर करें
1000275771

Jharkhand: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत शोक प्रस्ताव से हुई जहां नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुजी शिबू सोरेन, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर संवेदना व्यक्त की। इसके बाद सदन ने मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सरयू राय ने भी शिबू सोरेन के निधन पर शोक जताया।

सत्र के पहले ही दिन वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4296 करोड़ 62 लाख रुपये का प्रथम अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि कटौती प्रस्ताव पर चर्चा दोपहर 2 बजे तक होगी।

पूरक बजट और अन्य विधायी कार्यों पर चर्चा के साथ यह सत्र आगे भी जारी रहेगा।