1000275770

संसद भवन की सुरक्षा में फिर चूक, संदिग्ध व्यक्ति पकड़ाया…

खबर को शेयर करें
1000275770

Azad Reporter desk: संसद भवन की सुरक्षा में एक बार फिर लापरवाही सामने आई है। शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति ने रेल भवन की ओर से पेड़ की मदद से दीवार फांदकर नई संसद भवन में घुसने की कोशिश की। वह मुख्य द्वार तक पहुंच गया लेकिन वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने घटना की पुष्टि की है।

गौर करने वाली बात यह है कि अगस्त 2024 में भी एक युवक रेड क्रॉस रोड की ओर से दीवार फांदकर संसद परिसर में घुस गया था। जांच में पाया गया था कि वह मानसिक रूप से कमजोर था। उस घटना के बाद सुरक्षा और सख्त कर दी गई थी।

लेकिन अब फिर से हुई इस तरह की चूक ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।