1000275766

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, पहले दिन पेश होगा अनुपूरक बजट…

खबर को शेयर करें
1000275766

Jharkhand: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है। यह सत्र 28 अगस्त तक चलेगा और इसमें कुल चार कार्य दिवस होंगे।

पहले दिन वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा जिसके बाद सदन में शोक प्रस्ताव रखा जाएगा।

सत्र का कार्यक्रम
•25 अगस्त : पहली पाली में प्रश्नकाल, दूसरी पाली में अनुपूरक बजट पर चर्चा।
•26 अगस्त : प्रश्नकाल के बाद राजकीय विधेयक पेश किए जाएंगे।
•28 अगस्त : राजकीय विधेयक और गैर-सरकारी संकल्प लिए जाएंगे।

इस सत्र के हंगामेदार होने की संभावना है। सूर्या हांसदा एनकाउंटर, अटल क्लीनिक का नाम बदलने और CGL परीक्षा पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी की गई है।

इस बीच झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडे ने मांग की है कि राज्य सरकार दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित कराकर केंद्र सरकार को भेजे।

उन्होंने कहा कि 26 अगस्त को अतिवृष्टि और किसानों की समस्या पर विशेष चर्चा होगी। इसी दौरान सदन को एकजुट होकर गुरुजी के सम्मान में यह आवाज दिल्ली तक पहुंचानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन त्याग, संघर्ष और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने नशाखोरी और महाजनी प्रथा के खिलाफ आंदोलन छेड़ा, आदिवासी समाज को शिक्षा से जोड़ा और झारखंड राज्य निर्माण को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाया। इसलिए गुरुजी को भारत रत्न दिलाने के लिए सभी दलों को साथ आना चाहिए।