झारखंड मौसम अपडेट : 11 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, कई जगह येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी…

Jharkhand: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर झारखंड के मौसम पर साफ दिख रहा है। इसके कारण राज्य के कई जिलों में आज 22 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में हालात और गंभीर हो सकते हैं जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
अगले दो दिनों का पूर्वानुमान!!
•23 अगस्त को गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा और दुमका में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
•24 अगस्त को भी 13 जिलों में भारी बारिश हो सकती है इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश का हाल!!
•रांची में अब तक 1100.4 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य से 51% अधिक है।
•जमशेदपुर में 1344.3 मिमी बारिश दर्ज की गई यह सामान्य से 75% ज्यादा है।
•हालांकि देवघर में 8%, गढ़वा में 5%, लोहरदगा में 3% और पाकुड़ में 17% कम बारिश हुई है।
पिछले 24 घंटे का हाल!!
•सबसे ज्यादा बारिश (67 मिमी) सरायकेला-खरसावां में हुई।
•सबसे अधिक अधिकतम तापमान (35 डिग्री) भी यहीं दर्ज किया गया।
•न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री लातेहार में दर्ज हुआ।

