जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मानगो आज़ादनगर में असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए चला विशेष अभियान…

Jamshedpur news: जमशेदपुर में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। गुरुवार रात को मानगो आज़ादनगर थाना क्षेत्र के येसु भवन, कुंअर बस्ती और चाणक्यपुरी इलाको में थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।
जानकारी के मुताबिक इन इलाकों में लंबे समय से असामाजिक तत्वों की अड्डेबाज़ी और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों की लगातार मांग के बाद पुलिस ने अचानक दबिश दी। इस दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई और कुछ को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान क्षेत्र की शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए चलाया गया है। शाम ढलते ही अड्डेबाज़ी करने वालों पर निगरानी रखी जाएगी और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। थाना प्रभारी ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।


