1000274142

झारखंड के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवनी, 2026 से लागू होगा फैसला…

खबर को शेयर करें
1000274142

Jharkhand: झारखंड सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब राज्य के स्कूलों में बच्चों को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवनी पढ़ाई जाएगी। यह बदलाव 2026 से लागू होगा। शिक्षा विभाग के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक की आठ पुस्तकों में शिबू सोरेन के जीवन से जुड़े अध्याय जोड़े जाएंगे।

छोटी कक्षाओं में शिबू सोरेन के जीवन की जानकारी सरल भाषा और कहानियों के रूप में दी जाएगी जबकि बड़ी कक्षाओं में उनके सामाजिक संघर्ष, आदिवासी अस्मिता और राजनीतिक योगदान को विस्तार से पढ़ाया जाएगा। इसके अलावा प्रोजेक्ट और गतिविधियों के माध्यम से भी छात्रों को इस विषय से जोड़ा जाएगा।

शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने बताया कि शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष, मूल्य और ईमानदारी की मिसाल है और यह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगा।

इस फैसले का झारखंड मुक्ति मोर्चा ने स्वागत किया है। पार्टी के नेता मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि यह झारखंड की अस्मिता और पहचान का सम्मान है और इससे बच्चों में अपने नायकों के प्रति सम्मान और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना बढ़ेगी।