1000274138

वोटर अधिकार यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, 28 अगस्त को सीतामढ़ी पहुंचेंगे अखिलेश यादव…

खबर को शेयर करें
1000274138

Azad Reporter desk: बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा अब और तेज होती जा रही है। इस यात्रा को 28 अगस्त को और बल मिलेगा, जब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इसमें शामिल होंगे। वे सीतामढ़ी में इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ इस अभियान का हिस्सा बनेंगे। इसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अपने एक्स अकाउंट पर दी।

इस जन आंदोलन की अगुवाई लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अन्य विपक्षी नेता कर रहे हैं। अखिलेश यादव के जुड़ने से विपक्षी एकजुटता को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मार्ग पर सुरक्षा बलों की तैनाती होगी और कई घरों की छतों पर भी पुलिस निगरानी रखेगी। साथ ही फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग और अन्य जरूरी सेवाएं भी मौके पर मौजूद रहेंगी।

मुंगेर के डीएम निखिल धनराज ने बताया कि राहुल गांधी की यात्रा को लेकर प्रोटोकॉल के तहत सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे राहुल गांधी हेमजापुर पहुंचेंगे जहां उनका आधे घंटे का कार्यक्रम होगा। इसके बाद वे हसनगंज लाल खां में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रशासन ने वहां सुरक्षा और बैरिकेडिंग की विशेष व्यवस्था की है।