1000273299

Jamshedpur: कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2025 का हुआ उद्घाटन…

खबर को शेयर करें
1000273299

Jamshedpur news : जमशेदपुर में आज बुधवार को बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस सभागार में कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2025 का शुभारंभ हुआ।

1000273283

इस ड्यूटी मीट में तीनों जिलों के सैकड़ों पुलिस पदाधिकारी और कांस्टेबल्स भाग ले रहे हैं। इसमें कुल 10 स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी जिसमें 6 विषयों को शामिल किया गया है। इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को स्टेट लेवल प्रतियोगिता के लिए भी भेजा जाएगा।

1000273292

जांच पड़ताल और खोज के मामले में झारखंड पुलिस अभी भी कई राज्यों से पीछे है। ऐसे आयोजनों का मकसद पुलिस अधिकारियों को वैज्ञानिक और तकनीकी जानकारी देना है ताकि वे मामलों की जांच और बेहतर तरीके से कर सकें। इन कॉम्पिटिशंस से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और उनकी क्षमता का सही इस्तेमाल हो पाएगा।