जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र: पोटका के 13 आंगनबाड़ी केंद्रों में लगे वाटर फिल्टर, विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ…

Jamshedpur news: पोटका प्रखंड के 13 सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में अब शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। समाज कल्याण विभाग, झारखंड सरकार की पहल पर सोमवार को विधायक संजीव सरदार ने वाटर फिल्टर वितरण योजना का शुभारंभ किया।
पहले चरण में जिन आंगनबाड़ी केंद्रों को वाटर फिल्टर मिले हैं उनमें नारदा, कासियाबेड़ा, रोहिनिबेड़ा, कोकदा, दुड़कु-1, दुड़कु-2, मुकुंदपुर, छोटा सिगदी, दिगरसाई, मझगांव, मातकमडीह और सबरनगर शामिल हैं।
कार्यक्रम में विधायक ने आंगनबाड़ी केंद्र संचालकों को केंद्रों का संचालन और बेहतर करने का निर्देश दिया ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक सही तरीके से पहुंच सके।
इस अवसर पर प्रभारी CDPO निकिता बाला समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।

