Jharkhand: साहिबगंज में बबलू कबाड़ी के घर ईडी की रेड, कागजातों की जांच में जुटी टीम…

Jharkhand:एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने साहिबगंज में कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार बबलू कबाड़ी के घर ईडी की टीम ने छापेमारी शुरू कर दी है।
ईडी की टीम गोवा से तीन सदस्यों के साथ झारखंड आई है और बबलू कबाड़ी के घर मौजूद कागजातों की जांच कर रही है। बबलू कबाड़ी बंगाली टोला का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई गोवा में चल रहे एक मामले से संबंधित है।
ईडी की टीम फिलहाल घर में मौजूद दस्तावेजों और कागजातों की जांच कर रही है और पूरे मामले में अधिक जानकारी जुटा रही है।

