1000270684

आदित्यपुर नगर निगम की नई पहल: जल्द शुरू होगी ‘स्वस्थ आदित्यपुर सुंदर आदित्यपुर’ योजना…

खबर को शेयर करें
1000270684

Seraikela News: सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम ने गंदगी और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम जल्द ही स्वस्थ भारत अभियान के तहत “स्वस्थ आदित्यपुर सुंदर आदित्यपुर” योजना शुरू करने जा रहा है।

इस योजना के तहत उन गलियों और इलाकों तक सफाई सेवाएं पहुंचाई जाएंगी जहां पहले नगर निगम की गाड़ियां नहीं पहुंच पाती थीं। सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निगम ने 30 सफाई रिक्शा ठेला और 100 हैंड ट्रॉली की व्यवस्था की है। ये रिक्शा और ट्रॉली संकरी गलियों व दूरस्थ इलाकों तक जाकर घर-घर से कचरा एकत्र करेंगे। निगम प्रशासक के मुताबिक यह सेवा अगले चार से पांच दिनों के भीतर शुरू कर दी जाएगी।

इस सुविधा के लिए नागरिकों से प्रति माह 30 से 50 रुपये शुल्क लिया जाएगा। हालांकि शुल्क पहले भी वसूला जाता था लेकिन घर-घर कचरा उठाव की स्थिति काफी खराब थी। अब नई पहल से सफाई व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क पर कचरा न फेंकें और केवल निर्धारित गाड़ियों या रिक्शों में ही कचरा डालें। निगम का मानना है कि नागरिकों के सहयोग से ही स्वच्छ और सुंदर आदित्यपुर का निर्माण संभव होगा।