IMG 20250818 180349

सरायकेला में करंट से मासूम की मौत, गांव में छाया मातम…

खबर को शेयर करें
IMG 20250818 180349

Seraikela News: सरायकेला थाना क्षेत्र के तिमनिया गांव से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। हादसे के समय बच्चा घर में अकेला था। घर में रखा टेबल फैन चालू था तभी अचानक उसके वायर में शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे टेबल और पंखे दोनों में करंट उतर आया।

बच्चा अनजान था और जैसे ही उसने टेबल को छुआ तेज झटके के साथ करंट की चपेट में आ गया। वह वहीं बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़ा।

कुछ देर बाद जब परिवार के सदस्य घर लौटे तो बच्चे को बेसुध हालत में देखा। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।