Jamshedpur: गोलमुरी में मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल…

Jamshedpur news: गोलमुरी थाना क्षेत्र में से एक मारपीट की घटना सामने आई है जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना डीएस मैदान के पास हुई।
पीड़ित नामदा बस्ती निवासी गुरविंदर सिंह ने गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने राजा आलम, मोहम्मद फरहान, सनी चौधरी, निहाल सिंह, विक्की सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति पर हमला करने का आरोप लगाया है।
गुरविंदर सिंह के अनुसार आरोपियों ने अचानक उन पर हमला किया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

