1000270289

अब बैंक शाखाओं के चक्कर नहीं: UPI ऐप से तुरंत मिलेगा छोटा लोन…

खबर को शेयर करें
1000270289

Azad Reporter desk: अब छोटे और तत्काल लोन के लिए बैंक शाखाओं के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। RBI ने UPI पर क्रेडिट लाइन सुविधा के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस नई सुविधा के जरिए ग्राहक UPI ऐप (PhonePe, Paytm, BharatPe, Navi आदि) के माध्यम से पहले से मान्यता प्राप्त छोटी क्रेडिट लाइन का उपयोग कर सकते हैं।

नई सुविधाएं!!
•Pre-approved credit line on UPI: अब नए ग्राहक और छोटे व्यवसाय UPI ऐप से बैंक की प्री-एप्रूव्ड क्रेडिट लाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

•बैंकों की हिस्सेदारी बढ़ी: बड़े बैंक (जैसे SBI, ICICI) और Small Finance Banks भी इस सुविधा का हिस्सा बन गए हैं जिससे छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन बढ़ेगा।

RBI और NPCI के नए नियम!!

•RBI: फरवरी 2025 में मंजूरी दी कि UPI सिर्फ खाते के लिए नहीं बल्कि प्री-सैंक्शन क्रेडिट लाइन के लिए भी इस्तेमाल हो सकता है ग्राहक की सहमति जरूरी है।

NPCI नियम: लोन का उपयोग सिर्फ निर्धारित उद्देश्यों (शिक्षा, चिकित्सा, बिजनेस आदि) के लिए। ऐप और बैंक द्वारा रीयल-टाइम मॉनिटरिंग ।Merchant Codes बढ़ाए जाएंगे जिससे खरीदारी की सुविधा बढ़े। नियम 31 अगस्त 2025 से लागू होंगे।

उपभोक्ताओं को लाभ!!
•तुरंत फंड उपलब्ध: बैंक शाखा जाने की जरूरत नहीं, तुरंत राशि UPI से ले सकते हैं।
•सूचना तंत्र: क्रेडिट सीमा, बचा हुआ बैलेंस और EMI की स्थिति सीधे ऐप में दिखेगी।
•ऑटो पेमेंट सुविधा: AutoPay से EMI या उधारी की रिकवरी आसान होगी।
•वित्तीय समावेशन: बिना क्रेडिट हिस्ट्री वाले उपयोगकर्ता भी लाभान्वित होंगे।

सावधानियां और जोखिम:
•डिफॉल्ट का खतरा: लोन का समय पर भुगतान न करने पर समस्या हो सकती है।
•उद्देश्य से छेड़छाड़ पर पाबंदी: NPCI ने साफ कहा कि क्रेडिट सिर्फ तय उद्देश्य के लिए ही इस्तेमाल हो।