खरसावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई : फरार आरोपियों के घरों पर चस्पा किया गया इश्तेहार…

Seraikela Kharsawan News: खरसावां पुलिस ने पुराने मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने सीएलए एक्ट और धारा 120बी IPC के तहत दर्ज मामलों में फरार अभियुक्तों के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया।
यह कार्रवाई कई थाना क्षेत्रों में की गई। पुलिस ने फरार आरोपी अमित हांसदा के गोमिया थाना क्षेत्र के ढोडी स्थित घर, वैशाखी के तमाड़ थाना क्षेत्र के अहरंगा गांव स्थित घर, सुनीता मुंडा के खरसावां थाना क्षेत्र के रायजामा स्थित घर, गुलशन सिंह मुंडा के बुंडू थाना क्षेत्र के बारुहातु गांव स्थित घर और सागर सिंह सरदार के नीमडीह थाना क्षेत्र के बोनाडीह गांव स्थित घर पर इश्तेहार चस्पा किया।
पुलिस का कहना है कि ये सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे हैं। उन्हें पकड़ने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

