1000269446

कांड्रा ओवरब्रिज पर ट्रक फंसने से घंटों जाम, डिजाइन पर उठे सवाल…

खबर को शेयर करें
1000269446

Jharkhand: शनिवार देर रात कांड्रा रेलवे ओवरब्रिज पर एक भारी ट्रक का गुल्ला टूट जाने से घंटों तक यातायात ठप हो गया। ट्रक ओवरब्रिज पर ही फंस गया जिससे कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंस गए और यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

पुलिस और प्रशासन की टीम रातभर मौके पर मौजूद रही और हाइड्रा व क्रेन की मदद से ट्रक हटाने की कोशिश करती रही लेकिन लंबे समय तक सफलता नहीं मिल सकी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज पर बने तीखे मोड़ लंबे और भारी वाहनों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। आए दिन यहां ट्रक और अन्य मालवाहक वाहन फंस जाते हैं या हादसे का शिकार हो जाते हैं। लगातार बढ़ती घटनाओं ने ओवरब्रिज की इंजीनियरिंग और डिजाइन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घंटों तक जाम में फंसे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग प्रशासन से नाराज़ दिखे और कहा कि अगर जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।