1000269445

Jamshedpur : अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने भतीजे का किया अपहरण और हत्या, बिरसानगर से बरामद हुआ शव…

खबर को शेयर करें
1000269445

Jamshedpur news: बिरसानगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने ही अपने भतीजे का अपहरण कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कृष्णा महतो (31 वर्ष) निवासी बिरसानगर जोन नंबर-11 रोड नंबर-4 के रूप में हुई है।

पुलिस ने 16 अगस्त की रात गोताखोरों की मदद से कृष्णा का शव हुरलुंग ब्रिज के नीचे से बरामद किया। शव के हाथ-पांव बंधे हुए थे।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि कृष्णा का अपनी चाची के साथ अवैध संबंध था। इसी कारण दो माह पहले उसकी चाची मायके राजनगर चली गई थी। कृष्णा उस पर दबाव बना रहा था और तस्वीरें दिखाकर ब्लैकमेल भी कर रहा था। इसी विवाद के चलते 12 अगस्त की रात बिरसानगर गणेश मंदिर के पास से उसका अपहरण कर लिया गया।

15 अगस्त को कृष्णा की बाइक लावारिस हालत में मिली। इसके बाद मृतक के बड़े भाई प्रकाश महतो ने अपने चाचा राजेश महतो (निवासी बिरसानगर गणेश मंदिर के पास) और उसके साथी मुकेश मुर्मू (निवासी जोन नंबर-9) पर अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में राजेश महतो ने कबूल किया कि कृष्णा न केवल अपनी चाची बल्कि अन्य महिलाओं को भी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था।

पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले का औपचारिक खुलासा जल्द किया जाएगा।