1000269439

Jharkhand: लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई!! राहुल दुबे गैंग के सात गुर्गे हथियार संग गिरफ्तार…

खबर को शेयर करें
1000269439

Jharkhand: लातेहार पुलिस ने कुख्यात राहुल दुबे गैंग को करारा झटका देते हुए उसके सात गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से दो पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस, पांच मोबाइल फोन और बोतल में भरा दो लीटर पेट्रोल बरामद किया है।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान विकास कुमार उर्फ मिथुन लोहरा, सुधीर लोहरा, उपेंद्र ठाकुर, सोनू पासवान, रौशन कुमार उर्फ रौशन सिंह, प्रभात कुमार यादव और मुकेश यादव के रूप में हुई है।

बालूमाथ SDPO विनोद रवानी ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि 15 अगस्त को पुलिस कप्तान कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि चमातू बायपास रोड के पास 8-10 बदमाश हथियारों के साथ इकट्ठा हुए हैं और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और सात बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे कुख्यात राहुल दुबे के गिरोह से जुड़े हैं और उसके आदेश पर वारदातों को अंजाम देते थे। उन्होंने खुलासा किया कि 18 जुलाई को बालूमाथ थाना क्षेत्र के मगध कोलियारी, 9 जुलाई को चंदवा थाना क्षेत्र के टोरी साइडिंग और 5 जुलाई को बारियातु थाना क्षेत्र के फुलबसिया साइडिंग पर फायरिंग और आगजनी की घटनाओं में उनकी संलिप्तता रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों में से पांच पहले से ही आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं।