1000269000

Jamshedpur: लगातार 4 वर्षों से सबर जनजाति परिवारों के साथ स्वतंत्रता दिवस मना रही है जन सेवा संघ ट्रस्ट…

खबर को शेयर करें
1000269000

Jamshedpur news: बोड़ाम प्रखंड के हरियाकोचा गांव में जन सेवा संघ ट्रस्ट ने लगातार चौथे वर्ष सबर जनजाति परिवारों के साथ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। इस वर्ष 79वां स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

1000268972

कार्यक्रम की शुरुआत झंडोतोलन से हुई जिसे सबर टोला के बुजुर्ग दंपत्ति हरिपद सबर और लक्ष्मी सबर ने संपन्न किया। इसके बाद बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय परिवारों के बीच एनजीओ की सदस्य सपना थापा की माता स्वर्गीय इंदिरा देवी के जन्मदिवस पर केक काटा गया। मौके पर उपस्थित सभी लोगों को नाश्ते का पैकेट बांटा गया।

1000268970

बच्चों को पढ़ाई के लिए किताबें, बरसात से बचाव के लिए छाते, खेलने के लिए कैरम बोर्ड, लूडो, बैट-बॉल, फुटबॉल, रस्सीकूद समेत कई सामग्री वितरित की गई।

1000268974

इस अवसर पर बोड़ाम प्रखंड के PLV निताई चंद्र गोराई, कृष्ण पद महतो और खगेंद्रनाथ सिंह सहित एनजीओ के कई सदस्य मौजूद रहे। इनमें प्रबीर रॉय, बाल कृष्ण प्रसाद, ममता सिंह, अमृत कौर, सपना थापा, प्रिया कुमारी, प्रीति राव, कशिश कुमारी, अर्चना कुमारी, रीना सोरेन, विशाखा कुमारी, सुषमा तिर्की, प्रशांत सिन्हा, सूरज कुमार, विशाल शर्मा, ब्रिज मोहन, कुणाल शर्मा, सूरज सिंह, अमन सिंह, हेमंत माईती, पंकज सिंह, राघव शर्मा, सुनील गुप्ता, सन्नी इंद्रगुरु, अविनाश कुमार, विकास साव, सिमोना लकड़ा, अनुरंजन इक्का, प्रकाश शर्मा, समीर करकटा समेत कई लोग शामिल थे।