चांडिल में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, पांच युवक घायल, एक की हालत नाजुक…

Seraikela Kharsawan news: शनिवार को रांची-टाटा टोल रोड पर पाटा टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे बनी रेलिंग से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कार चांडिल से जमशेदपुर की ओर जा रही थी। हादसे में एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है जबकि दो के पैर बुरी तरह जख्मी हो गए। अन्य घायलों को भी गंभीर चोटें आई हैं।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और एंबुलेंस से सभी को जमशेदपुर MGM अस्पताल भेजा। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

