1000268876

झारखंड महिला पर्यवेक्षिका परीक्षा का रिजल्ट जारी, 444 में से 313 पदों पर ही चयन…

खबर को शेयर करें
1000268876

Jharkhand: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने कुल 444 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी लेकिन केवल 313 अभ्यर्थी ही सफल घोषित किए जा सके हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में पद रिक्त रह जाएंगे।

आयोग ने बताया कि 521 अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र जांच के लिए बुलाया गया था। इनकी जांच 4 जून को की गई थी। परिणाम जारी करते हुए आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला श्वेता कुमारी एवं अन्य बनाम राज्य सरकार मामले में झारखंड उच्च न्यायालय के अंतिम आदेश से प्रभावित हो सकता है।

कुछ अभ्यर्थियों का परिणाम अनिवार्य प्रमाणपत्र उपलब्ध न कराने, अस्पष्ट दस्तावेज और बायोमेट्रिक मिलान नहीं होने की वजह से लंबित रखा गया है। आयोग ने कहा है कि प्रमाणपत्रों की उपलब्धता और महिला एवं बाल विकास विभाग से मार्गदर्शन मिलने के बाद परिणाम में संशोधन संभव है।

श्रेणीवार सफल अभ्यर्थी
•अनारक्षित (UR) : 187 पद, 138 सफल
•अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) : 42 पद, 34 सफल
•पिछड़ा वर्ग (BC) : 35 पद, 19 सफल
•अनुसूचित जनजाति (ST) : 101 पद, 72 सफल
•अनुसूचित जाति (SC) : 35 पद, 22 सफल
•आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) : 44 पद, 28 सफल

आयोग ने यह भी कहा कि परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि अथवा टंकण संबंधी गलती को सुधारा जा सकेगा।