1000268875

Jamshedpur: सीतारामडेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लोहे से लदा टेंपो जब्त, दो युवक गिरफ्तार…

खबर को शेयर करें
1000268875

Jamshedpur news: सीतारामडेरा थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पांडेय घाट के पास से लोहे के चैनल और रॉड लदे एक टेंपो के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया।

जानकारी के मुताबिक पुलिस गश्ती के दौरान जब टेंपो को रोका गया और उसमें लोडेड सामान के बारे में पूछताछ की गई, तो चालक और उसके साथी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। संदेह होने पर दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि एएसआई शंकर ठाकुर के बयान पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई निवासी वरुण शर्मा और ह्यूमपाइप छायानगर निवासी सावन राम के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से टेंपो को भी जब्त कर लिया है।

प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने यह स्पष्ट नहीं बताया कि लोहा कहां से लाया गया और इसे कहां ले जाया जा रहा था। पुलिस को आशंका है कि बरामद लोहा चोरी का माल हो सकता है। फिलहाल दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

सीतारामडेरा पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। बरामद लोहा कहां से आया और इसका खरीदार कौन था इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं थाना क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने गश्त और कड़ी करने का निर्णय लिया है।