1000268629

सरायकेला आरआईटी पुलिस की कार्रवाई: बिना नंबर प्लेट बाइक जब्त, युवक हिरासत में…

खबर को शेयर करें
1000268629

Seraikela-Kharsawan news: सरायकेला-खरसावां जिले में संदिग्ध वाहनों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार को आरआईटी थाना पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल जब्त कर युवक सुब्रतो मुखी को हिरासत में लिया। युवक ने बताया कि वह भालूबासा से किसी काम के लिए आरआईटी थाना क्षेत्र आया था।

पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं था और उसमें तेज आवाज वाला मॉडिफाइड साइलेंसर लगाया गया था। इसके साथ ही युवक की तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने की शिकायतें भी सामने आई थीं।

आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों के चलते यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर मोटरसाइकिल को जब्त किया और युवक को हिरासत में लिया। उन्होंने साफ किया कि संदिग्ध और नियम तोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।