चुनाव आयोग कल करेगा अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस, SIR मुद्दे पर रहेगा फोकस…

Azad Reporter desk: भारत निर्वाचन आयोग रविवार 17 अगस्त को दोपहर 3 बजे राष्ट्रीय मीडिया केंद्र नई दिल्ली में एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। इसकी जानकारी आयोग के मीडिया निदेशक जनरल ने दी है।
माना जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोग एसआईआर (SIR) से जुड़े मुद्दों और उस पर उठ रहे सवालों को लेकर अपना पक्ष रख सकता है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस ऐसे समय हो रही है जब विपक्षी दल कांग्रेस और राजद 18 अगस्त से बिहार में ‘वोट अधिकार यात्रा’ की शुरुआत करने वाले हैं।
यह यात्रा 6 दिन तक चलेगी और करीब 1,300 किलोमीटर का सफर तय करते हुए 25 जिलों से होकर गुजरेगी। इसमें इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी इस यात्रा का हिस्सा होंगे।
ऐसे में अब सबकी निगाहें 17 अगस्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं जहां चुनाव आयोग का बयान देश की राजनीति पर बड़ा असर डाल सकता है।

