जासूसी मामला: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ 2500 पन्नों की चार्जशीट, सोमवार को होगी कोर्ट में पेशी…

Azad Reporter desk: हरियाणा पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ करीब 2500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है।
पुलिस का आरोप है कि ज्योति पाकिस्तानी एजेंट्स के लिए “टूलकिट” की तरह काम करती थी और संवेदनशील जानकारियां लीक करती रही।
ISI एजेंट्स से था संपर्क
•चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि ज्योति पाकिस्तानी एजेंट्स के लगातार संपर्क में थी। वह अपनी विदेश यात्राओं के दौरान एजेंटों से मुलाकात करती थी।
•पाक उच्चायोग में तैनात दानिश अली से उसका नियमित संपर्क था।
•इसके अलावा वह ISI एजेंट्स शाकिर, हसन अली और नासिर ढिल्लों से भी जुड़ी हुई थी।
•पुलिस ने ज्योति के मोबाइल और चैट्स से कई सबूत जुटाए हैं।
ज्योति मल्होत्रा को 16 मई 2025 को गिरफ्तार किया गया था और तब से वह न्यायिक हिरासत में है।
ज्योति के वकील कुमार मुकेश ने बताया कि अभी तक चार्जशीट की प्रति उन्हें नहीं मिली है। सोमवार को जब ज्योति को अदालत में पेश किया जाएगा तब प्रति सौंपे जाने की उम्मीद है।
इस मामले में पुलिस ने कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से भी पूछताछ की है। जांच अभी जारी है और अन्य संदिग्धों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

