FASTag वार्षिक पास बना हिट, पहले ही दिन 1.4 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा…

Azad Reporter desk: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने देशभर के यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की है। अब हाईवे पर बार-बार टोल टैक्स भरने की झंझट खत्म होगी। इसके लिए NHAI ने FASTag Annual Pass लॉन्च किया है।
इस सालाना पास की कीमत ₹3,000 रखी गई है। यह केवल निजी (नॉन-कमर्शियल) गाड़ियों के लिए होगा और इसकी वैधता एक साल या 200 टोल क्रॉसिंग (जो पहले हो) तक रहेगी।
लॉन्चिंग के पहले ही दिन यानी 15 अगस्त को शाम तक 1.4 लाख से ज्यादा लोगों ने यह पास खरीद लिया जो इसकी लोकप्रियता को साफ दिखाता है।
कहां मिलेगा फायदा?
•यह पास देशभर के 1150 से ज्यादा टोल प्लाज़ा पर मान्य रहेगा।
•नेशनल हाईवे के साथ-साथ कई प्रमुख एक्सप्रेसवे भी इसमें शामिल होंगे।
•यात्री इसे NHAI की वेबसाइट या “राजमार्ग यात्रा” ऐप से एक्टिव कर सकते हैं।
एक्टिवेशन की प्रक्रिया
- राजमार्ग यात्रा ऐप या NHAI वेबसाइट खोलें।
- “Annual Toll Pass” विकल्प चुनकर एक्टिवेट पर क्लिक करें।
- गाड़ी का नंबर और मोबाइल डालें।
- OTP वेरिफिकेशन के बाद ₹3000 का पेमेंट करें।
- 2 घंटे के भीतर पास FASTag से लिंक होकर एक्टिव हो जाएगा।
यात्रियों के लिए खास सुविधाएं
•हर टोल पर NHAI अधिकारी तैनात रहेंगे ताकि समस्या तुरंत हल की जा सके।
•1033 हेल्पलाइन नंबर पर 100 से अधिक नए अधिकारी भी जोड़े गए हैं।
•टोल कटने पर यात्रियों को ₹0 कटौती का मैसेज मिलेगा ताकि भरोसा बना रहे कि उनसे कोई अतिरिक्त राशि नहीं ली जा रही।
क्यों खास है यह पास?
•रोज सफर करने वालों के लिए टोल झंझट खत्म।
•सालभर का टोल खर्च पहले से तय।
•टोल पर रुकने की जरूरत नहीं समय और ईंधन की बचत।
•डिजिटल भुगतान को बढ़ावा।

