1000268086

आदित्यपुर में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार…

खबर को शेयर करें
1000268086

Azad Reporter desk: सरायकेला-खरसावां जिले की आदित्यपुर पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कुल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।

12 अगस्त को आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के फेज-6 स्थित शांति सीमेंट कंपनी में चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने बादल गोप, अनंतो प्रधान, राजू दास और विकास सिंह को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर करीब 5 क्विंटल 16 एमएम लोहे की छड़ बरामद की गई।