IMG 20250814 WA0107
|

परसुडीह में पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, प्रेम-प्रसंग का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार…

खबर को शेयर करें

जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत नामोटोला में हुए पति-पत्नी की मौत के मामले ने पूरे शहर को हिला दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह पूरा घटनाक्रम एक प्रेम-प्रसंग से जुड़ा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी के कथित प्रेमी विवेक पांडेय उर्फ लड्डू पांडेय को बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर 6 स्थित लोहा सिंह बागान से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। विवेक पांडेय पहले से विवाहित और दो बच्चों का पिता है। उसका कई महिलाओं से अवैध संबंध रहा है।

वह वीडियो कॉल के जरिए युवतियों से बातचीत करता और दूसरे मोबाइल से उनकी रिकॉर्डिंग कर लेता था। इसके बाद इन निजी वीडियो के आधार पर उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे, गिफ्ट और शारीरिक संबंध के लिए दबाव डालता था। पुलिस ने उसके मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो, फोटो और लेन-देन से जुड़े सबूत बरामद किए हैं। विवेक का आपराधिक इतिहास भी है, जबकि उसका बड़ा भाई सेना से भगोड़ा घोषित है और उस पर मारपीट व फायरिंग के मामले दर्ज हैं।जानकारी के अनुसार मृतका शिल्पी मुखर्जी और विवेक पांडेय दोनों पोटका स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे और करीब दो वर्षों से उनके बीच अवैध संबंध थे। घटना की रात शिल्पी, विवेक से वीडियो कॉल पर आपत्तिजनक बातचीत कर रही थी, तभी उसका पति अचानक घर लौट आया।

यह देखकर पति भड़क गया और दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। गुस्से में पति ने शिल्पी को पूरे फ्लैट में घसीटकर बेरहमी से पीटा, फिर धारदार चाकू से उसके सिर और गले पर वार किया। उसने ओखली से भी कई बार हमला किया, जिससे शिल्पी की मौके पर ही मौत हो गई।हत्या के बाद आरोपी पति ने घटना का विवरण अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर डाल दिया और सुंदरनगर के कुदादा रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस विवेक पांडेय के अन्य संभावित पीड़ितों की पहचान में जुटी है और पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।