1000266588

Jharkhand: गढ़वा में सेप्टिक टैंक खोलते समय दम घुटने से 4 लोगों की मौत, तीन सगे भाई शामिल..

खबर को शेयर करें
1000266588

Jharkhand: गढ़वा जिले के नवादा गांव में शुक्रवार को सेप्टिक टैंक का शटरिंग खोलते समय दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन सगे भाई भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक गांव के निवासी मोती चौधरी के तीन पुत्र अजय चौधरी (50), चंद्रशेखर चौधरी (42) और राजू शेखर चौधरी (55) अपने नए घर के सेप्टिक टैंक का शटरिंग खोल रहे थे। इस दौरान पहले एक व्यक्ति टैंक के अंदर उतरा और बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए बाकी एक-एक कर अंदर गए लेकिन दम घुटने से सभी की मौत हो गई।

चौथा मृतक गांव के ही मल्टू राम हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।