1000266584

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा गांव में किया ध्वजारोहण, 79वें स्वतंत्रता दिवस पर दिए संदेश…

खबर को शेयर करें
1000266584

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज नेमरा गांव में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने देशभक्त शहीदों के बलिदान को याद करते हुए एक विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध झारखंड के निर्माण का संकल्प दोहराया। उन्होंने सभी वीरों को नमन किया और उनके अदम्य साहस को याद किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों से मिलकर देशभक्ति की भावना को बनाए रखने का संदेश दिया और जय हिंद, जय झारखंड के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।