Al-kabir कॉलेज में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम, समारोह में छात्र और शिक्षक सभी हुए शामिल…

Jamshedpur news: Al-Kabir कॉलेज में आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सुबह 9:30 बजे प्रिंसिपल वारिस एस. इमाम एवं संस्थान के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर श्री सैयद शमीम अहमद मदनी, श्री जफर इमाम, श्री मोहम्मद जावेद हुसैन, शकील गनी एवं श्री हाफिज मोहम्मद वसीम के साथ-साथ संस्थान के शिक्षकगण, गैरशैक्षणिक कर्मचारी, छात्र एवं छात्राएँ सभी उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता दिवस के औपचारिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शादमान जफर (ME/159/23) ने हिंदी भाषण के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए और “लोकल फॉर वोकल” विषय पर गहन चर्चा करते हुए स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही। संस्थान की BBA की छात्रा उज़मा (BBA/03/04) ने अंग्रेजी में भाषण दिया और देश के युवाओं को अपनी आज़ादी के महत्व को समझने और सँभालने का संदेश दिया।
इंजीनियरिंग गणित विभाग की व्याख्याता श्रीमती नाजिया परवीन ने उर्दू में जोशीली तक़रीर की और देश की आज़ादी में महिलाओं के योगदान और त्याग का वर्णन किया। सय्यद रेयान सैफ (EC/74/24) ने ‘देश रंगीला’ गीत प्रस्तुत किया।
प्रिंसिपल श्री वारिस सरवर इमाम ने अपने संबोधन में समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से वैचारिक क्रांति के साथ समाज में बदलाव लाने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण की विस्तृत गाथा सुनाई और राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह के प्रत्येक पहलू पर चर्चा की। साथ ही युवाओं से आलस्य छोड़ने, मोबाइल और नशे की लत से दूर रहने और कर्मठ बनने की सीख दी। उन्होंने कहा कि समाज और देश के निर्माण में हर व्यक्ति की भागीदारी महत्वपूर्ण है।
पूरा कार्यक्रम जुरैना एहसान (CS/97/23) और सानिया सलीम (BBA/02/24) ने संचालित किया। कार्यक्रम का समापन श्रीमती दानिया अशरफ (व्याख्याता, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।


