1000266372

जमशेदपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस: उपायुक्त करण सत्यार्थी ने गोपाल मैदान में फहराया तिरंगा…

खबर को शेयर करें
1000266372

Jamshedpur news: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के गोपाल मैदान में उपायुक्त करण सत्यार्थी ने ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे सहित कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, झारखंड आंदोलनकारी, जिले के गणमान्य नागरिक और स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने जिला वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि आजादी के 78 वर्षों के बाद देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है और झारखंड भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और झारखंड के निर्माता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में जिले में चल रहे विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी साझा की गई। उपायुक्त ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसके लिए हर स्तर पर प्रयास जारी हैं।

ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम गरिमामय और भावपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।