1000266371

Bihar: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर CM नीतीश ने किए बड़े ऐलान, युवाओं और प्रवासियों को मिले कई फायदे…

खबर को शेयर करें
1000266371

Azad Reporter desk: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान, पटना में झंडोत्तोलन किया और भव्य परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने राज्यवासियों को संबोधित किया और अपने 20 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही चुनावी साल में कई बड़ी घोषणाएं कीं।

प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी राहत
युवाओं के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रारंभिक (Pre) परीक्षाओं में केवल ₹100 शुल्क लिया जाएगा जबकि मुख्य (Mains) परीक्षा में कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह कदम लाखों युवाओं को आर्थिक राहत देगा।

स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए किशनगंज, कटिहार, अरवल, शिवहर, रोहतास, लखीसराय और शेखपुरा में सात नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोले जाएंगे। इससे मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।

बिहार में नए उद्योग लगाने वालों को मिलने वाली कैपिटल सब्सिडी, बिहार सब्सिडी और जीएसटी प्रोत्साहन को दोगुना किया जाएगा। सरकार उद्योगों के लिए जमीन भी उपलब्ध कराएगी और किसी भी विवाद का तुरंत समाधान सुनिश्चित करेगी।

मुख्यमंत्री ने दिवाली और छठ जैसे त्योहारों पर दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़ से राज्य आने-जाने के लिए विशेष बस सेवा चलाने की घोषणा की। इसके अलावा विशेष ट्रेनों के संचालन के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा।

अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने पूर्ववर्ती लालू-राबड़ी सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि 2005 में राज्य की स्थिति खराब थी, लेकिन उनकी सरकार ने कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में 20 वर्षों में बिहार की तस्वीर बदल दी।