1000265925

टाटा संस में नोएल टाटा की हुई एंट्री, शेयरधारकों ने दी मंजूरी…

खबर को शेयर करें
1000265925

Azad Reporter desk: टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की 107वीं वार्षिक आमसभा (AGM) गुरुवार को आयोजित हुई। इस बैठक में शेयरधारकों ने ध्वनिमत से नोएल टाटा को निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) में शामिल करने की मंजूरी दी। यह टाटा संस की पहली एजीएम थी जो स्वर्गीय रतन टाटा के निधन के बाद आयोजित हुई।

अक्तूबर 2024 में टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन बनने के बाद अब नोएल टाटा को टाटा संस के बोर्ड में जगह मिलने से समूह में उनका प्रभाव और बढ़ गया है। नोएल टाटा को यह नियुक्ति टाटा ट्रस्ट की ओर से दी गई है।

गौरतलब है कि टाटा ट्रस्ट के पास टाटा संस में 66% हिस्सेदारी है और समूह के बड़े फैसले ट्रस्ट ही लेता है। टाटा संस के तहत ही टाटा समूह की सभी कंपनियों का संचालन होता है।

आपको बता दे 66 वर्षीय नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। वे नवल टाटा और उनकी दूसरी पत्नी सिमोन टाटा के बेटे हैं जबकि रतन टाटा, नवल टाटा और उनकी पहली पत्नी सूनी टाटा के पुत्र थे। रतन टाटा के भाई जिमी टाटा हैं लेकिन उन्होंने कभी व्यवसाय में सक्रिय भूमिका नहीं निभाई।

वर्तमान में एन. चंद्रशेखरन टाटा संस के चेयरमैन हैं जबकि नोएल टाटा टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन के पद पर कार्यरत हैं। टाटा ट्रस्ट, टाटा समूह के संचालन, नीतियों और बड़े फैसलों पर अंतिम अधिकार रखता है।