Jamshedpur: शहरी क्षेत्र में मासिक अपराध बैठक, पुलिस को मिले जरूरी निर्देश…

Jamshedpur news: आज 14 अगस्त को वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में और पुलिस अधीक्षक, नगर की मौजूदगी में शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक और थाना प्रभारियों की मासिक अपराध गोष्ठी हुई।
बैठक में लंबित केस, वारंट और कुर्की को जल्दी निपटाने, पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन में तेजी लाने, CCTNS और JOFS के सही उपयोग, लंबित पॉक्सो मामलों के निपटान, क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
वरीय पुलिस अधीक्षक( SSP ) पीयूष पांडे ने सभी अधिकारियों को कानून-व्यवस्था मजबूत रखने के लिए जरूरी निर्देश दिए।


