1000265461

स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड में बादल और बारिश का अनुमान, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी…

खबर को शेयर करें
1000265461

Jharkhand: झारखंड में गुरुवार को राजधानी रांची समेत कई जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, जामताड़ा और रांची में जोरदार बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है।

जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां में गुरुवार सुबह से धूप-छांव का मौसम रहा जबकि कई जगह झमाझम बारिश और कहीं हल्की बूंदाबांदी देखी गई। बारिश के बावजूद उमस बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त को झारखंड में ज्यादातर जगहों पर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। सुबह झंडोत्तोलन के समय बारिश की संभावना कम है लेकिन दोपहर बाद कई जिलों में तेज बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

रांची, खूंटी, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में 15 अगस्त को बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी है।