कपाली मारपीट मामले में नाबालिग गिरफ्तार, बाकी आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार…

Seraikela Kharsawan: कपाली में 4 अगस्त की रात इस्लाम जनरल स्टोर के पास हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर जुवेनाइल कस्टडी में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार कुछ युवकों ने मिलकर अजहर आलम पर हमला किया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
पीड़ित के बयान के आधार पर कपाली ओपी पुलिस ने मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू की। ओपी प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस घटना के पीछे की वजह की भी जांच कर रही है।

