1000265287

Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र में ताला तोड़कर चोरी, दो चोर गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी…

खबर को शेयर करें
1000265287

Jamshedpur news: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है। मामला 8 अगस्त की देर रात का है जब बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की गई थी।

गिरफ्तार चोरों की पहचान सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह निवासी चंदन साव उर्फ चंदा (28) और भुइयांडीह कान्हू भट्टा निवासी सोनू भुइयां (19) के रूप में हुई है। इनके पास से दो मोबाइल फोन, चांदी का पायल, चांदी का सिक्का और सोने का लॉकेट बरामद किया गया है।

एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने बताया कि घटना की शिकायत 13 अगस्त को दर्ज की गई थी। एसएसपी के निर्देश पर बनी टीम ने छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि चंदन साव ने अपने साथी सोनू भुइयां, अभिषेक शर्मा उर्फ रवि शंकर और वीरेन्द्र मिश्रा के साथ मिलकर रेकी कर चोरी की योजना बनाई थी।

गिरफ्तार अभियुक्तों का जमशेदपुर और सरायकेला के कई थानों में आपराधिक इतिहास रहा है और वे पहले भी जेल जा चुके हैं। बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। फिलहाल दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।