1000265050

आज झारखंड के सभी सरकारी स्कूलों में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि…

खबर को शेयर करें
1000265050

Jharkhand: झारखंड के सभी सरकारी स्कूलों में गुरुवार को झारखंड आंदोलन के प्रणेता और आदिवासी समाज के अग्रणी नेता, स्वर्गीय शिबू सोरेन की पावन स्मृति में विशेष मौन सभा आयोजित की गई।

इस अवसर पर प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और शिबू सोरेन के जीवन, संघर्ष एवं योगदान के बारे में जाना। शिक्षकों ने बताया कि कैसे ‘दिशोम गुरु’ ने आदिवासी समाज के उत्थान, अन्याय के खिलाफ संघर्ष और झारखंड राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

छात्रों ने उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में न्याय एवं समानता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। शिक्षकों ने कहा कि शिबू सोरेन के सिद्धांत नैतिकता, सच्चाई और समाज सेवा को जीवन में अपनाकर युवा देश की प्रगति में योगदान दे सकते हैं।

यह मौन सभा छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी और उनके मन में देश एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और प्रबल किया।