1000265049

टाटानगर स्टेशन पर पहली बार फहरेगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा, रिहर्सल पूरी…

खबर को शेयर करें
1000265049

Jamshedpur news: टाटानगर स्टेशन पर इस बार स्वतंत्रता दिवस पर खास नजारा देखने को मिलेगा। यहां पहली बार 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए बुधवार को सिविल डिफेंस की ओर से भव्य परेड और ध्वजारोहण का रिहर्सल किया गया।

मुख्य कार्यक्रम 15 अगस्त को सुबह 11 बजे होगा। इसमें रेलवे कर्मचारी और शहर के तीन लोगों को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान क्षेत्रीय प्रबंधक मुख्य अतिथि के रूप में देंगे।

रिहर्सल के दौरान जवानों को झंडा फहराने से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी गई, ताकि कार्यक्रम पूरी शुचिता और गरिमा के साथ हो सके। परेड का नेतृत्व विमल देव पासवान ने किया। इस अवसर पर सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार सहित कई जवान मौजूद रहे।

अधिकारियों ने बताया कि 100 फीट ऊंचा तिरंगा स्टेशन परिसर में देशभक्ति का खास माहौल बनाएगा और यह आयोजन एकता और गर्व का संदेश देगा।