झारखंड में आज हल्की बारिश व आंशिक बादल, वज्रपात को लेकर चेतावनी…

Jharkhand: झारखंड में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई जबकि कुछ जगहों पर तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। सबसे ज्यादा बारिश गढ़वा में 58.3 मिमी दर्ज की गई जबकि पतरातू में सिर्फ 5 मिमी हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे राज्य में हल्की बारिश और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून ट्रफ झारखंड से हटकर बिहार की ओर चला गया है और बंगाल की खाड़ी का साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी कमजोर पड़ गया है जिससे बारिश की संभावना कम है।
गोड्डा में आज का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो राज्य में सबसे अधिक रहा। वहीं पूर्वी सिंहभूम, लातेहार, रांची, धनबाद और सरायकेला-खरसावां में इस सीजन में अब तक लगभग 1200 मिमी बारिश हो चुकी है।

